{"_id":"6a99cb969bdcfca72e047fbb","slug":"the-tiger-that-killed-the-farmer-has-not-been-caught-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167983-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसान को मारने वाला बाघ नहीं आया पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसान को मारने वाला बाघ नहीं आया पकड़ में
विज्ञापन
पूरनपुर। किसान को मारने वाले बाघ की लोकेशन बृहस्पतिवार को भी टीम को नहीं मिली। दोनों पिंजरों के पास बाघ नहीं पहुंचा। लगाए गए कैमरों में भी उसकी फोटो कैद नहीं हुई।
हजारा थाना के गांव शांतीनगर निवासी किसान मुंशी प्रसाद को शुक्रवार मार डालने वाले बाघ की निगरानी में लगाई गई टीम को लोकेशन नहीं मिली। बाघ को पकड़ने को गांव शांतीनगर में लगाए गए दोनों पिंजरों के समीप बाघ नहीं पहुंचा। उसकी चहलकदमी कैद करने को लगाए गए 10 कैमरों में भी उसकी फोटो कैद नहीं हुई।
संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव श्रीनगर में गोष्ठी कर बाघ-तेंदुआ की चहलकदमी को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि बाघ की निगरानी में टीम लगी हुई है। संवाद