फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tiger killed the cows and buffaloes grazing in the fields.

Pilibhit News: बाघ ने खेतों में चर रही गाय-भैंस को मार डाला

Mon, 25 Dec 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The tiger killed the cows and buffaloes grazing in the fields.
जमुनिया गांव में बाघ की निगरानी करते वनकर्मी । स्रोत - वन कर्मी
पूरनपुर। हरीपुर जंगल से निकले बाघ ने गांव बंजरिया के समीप खेतों में चर रही एक भैंस और गांव बिनौरा के समीप छुट्टा घूम रही गाय को मार डाला। जटपुरा के समीप एक ईंट-भट्ठे के समीप बाघ के पगचिह्न मिलने पर आसपास के लोगों में खलबली है।
विज्ञापन

रविवार को जंगल से निकले बाघ ने गांव बंजरिया के समीप खेत में चर रही भैंस को मार डाला। अधखाया भैंस का शव मिलने की सूचना हरीपुर रेंज के कर्मचारियों को दी गई। इसके अलावा रविवार शाम को गांव बिनौरा के समीप खेत में घूम रही छुट्टा गाय को बाघ ने मार डाला। खेत में अधखाया शव मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन

रविवार रात को बाघ गांव जटपुरा के समीप एक ईंट-भट्ठे के समीप घूमता देखा गया। सोमवार सुबह ईंट-भट्ठा परिसर में बाघ के पगचिह्न देखे गए। तीनों स्थानों पर पहुंची हरीपुर की टीम को बाघ के पगचिह्न मिले। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भैंस और गाय के मारने की सूचना नहीं है। हालांकि तीनों स्थानों पर कर्मचारियों को बाघ के पगचिह्न मिले हैं। गांव बंजरिया और जटपुरा के समीप अक्सर बाघ चहलकदमी करता है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमुनिया गांव पहुंचा बाघ, तेजी से क्षेत्र बदलने से बढ़ी चुनौती
कलीनगर। कलीनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कई माह से बाघों की मौजूदगी देखी जा रही है। दो माह पूर्व से एक बाघ क्षेत्र में सक्रिय है। आठ किलोमीटर दायरे में बाघ चहलकदमी कर रहा है। शनिवार रात बाघ वीरखेड़ा गांव से निकलकर पिपरिया संतोष गांव की सीमा में पहुंच गया था। रविवार शाम तक बाघ की मौजूदगी देखी गई थी।

देर रात बाघ जमुनिया गांव की ओर निकल गया। सोमवार की सुबह खेतों में बाघ की चहलकदमी देखी गई। इसके बाद सामाजिक वानिकी की टीम ने बाघ की निगरानी शुरू की। रेंजर पियूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगाई गईं हैं। गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed