फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The temperature dropped by 4 degrees due to rain but the heat did not reduce

Pilibhit News: बारिश से 4 डिग्री पारा गिरा पर गर्मी के तेवर नहीं हुए कम

Thu, 20 Jun 2024 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by 4 degrees due to rain but the heat did not reduce
शहर के छतरी चौराहे के पास सड़क किनारे भरा बारिश का पानी । संवाद
पीलीभीत। बुधवार की रात हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश से अधिकतम और न्यूनतम पारा चार डिग्री गिर गया। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को गर्मी के तेवर कम नहीं हुए। लोग पूरे दिन लोग बारिश के कारण आर्द्रता बढ़ने से उमस के कारण बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। बुधवार की रात तीन मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। इससे पारा 42 डिग्री से अधिक भी पहुंच गया था। बुधवार की रात करीब आठ बजे एकाएक मौसम ने करवट ली और आंधी चलने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आंधी थमने बाद मौसम ठंडा रहा। फिर रात में जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो बुधवार के मुकाबले चार डिग्री कम था। बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 42.9 और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार डिग्री तापमान गिरने से बृहस्पतिवार को सुबह के समय मौसम काफी अच्छा रहा। इसके बाद आर्द्रता के चलते सुबह 10 बजे के बाद मौसम के तेवर फिर तल्ख हो गए। उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि 24 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगी, इस दौरान बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed