{"_id":"57bde8464f1c1be55dd4f412","slug":"the-teenager-said-attempting-to-sell-to-provide-work-excuses","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने कहा, काम दिलाने के बहाने बेचने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने कहा, काम दिलाने के बहाने बेचने का प्रयास
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस को बदहवास हालात में 17 वर्षीय एक किशोरी मिली। उसने कुर्रइया की एक शराब बेचने वाली महिला पर उसका सौदा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। किशोरी आरोपी महिला का नाम और पते की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। सुनगढ़ी पुलिस किशोरी से पूछताछ कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
बुधवार दोपहर को किशोरी रेलवे स्टेशन के बाहर पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठी हुई मिली। काफी देर बाद भी युवती के कहीं न जाने पर लोगों ने उससे बातचीत शुरू की। जिस पर उसने खुद को बेचे जाने की बात कही। इसकी सूचना मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस केे एसआई राजवीर सिंह, महिला एसआई रीना देवी, कांस्टेबल उमेद कुमार मौके पर पहुंचे। किशोरी को लेकर थाने आ गए। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। किशोरी का कहना है कि वह मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली है। वह अपना नाम प्रिया पुत्री विजय बता रही है।
हालांकि अलीगढ़ में किस जगह रहती थी, इसका कोई जवाब नहीं दे सकी है। अपने परिवारीजनों को लेकर भी कुछ नहीं बता सकी है। उसका कहना है कि कुर्रइया की एक शराब बेचने वाली महिला काम दिलाने के बहाने उसे लेकर ढाई महीने पहले हरियाणा गई थी। जहां उसे एक अन्य महिला के पास भेजा गया। उसने बेटे से शादी करने की बात पर नौकरी देने की शर्त रखी। इस दौरान पता लगा कि उसे बेचने के लिए सौदेबाजी की जा रही है। इसका विरोध करने पर महिला उसे वापस कुर्रइया ले आई थी। जहां से बुधवार सुबह उसे ट्रेन से पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि किशोरी की बातों से अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वह कोई पता भी सही नहीं बता पा रही है। उसे हरियाणा से कैसे वापस लाया गया? कौन लेकर गया? आरोपी महिला उसे कहां मिली? इन सब बातों को लेकर पूछताछ जारी है। किशोरी का कहना है कि पीलीभीत तक कुर्रइया से आने में बीच में चार से पांच स्टेशन पड़े थे।