{"_id":"69975aaaebabf44bcb0b6ae4","slug":"the-teenager-and-the-young-man-remained-admitted-for-the-second-day-their-condition-improving-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154100-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी और युवक दूसरे दिन भी रहे भर्ती, हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी और युवक दूसरे दिन भी रहे भर्ती, हालत में सुधार
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के कारण किशोरी और युवक के जहर पीने का मामला, पुलिस ने जुटाई जानकारी, स्वस्थ होने पर पुलिस करेगी पूछताछ
पूरनपुर। प्रेम-प्रसंग के कारण किशोरी और युवक के जहर (कीटनाशक) पीने के मामले में दोनों का दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज चलता रहा। हालांकि अब दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों की जानकारी जुटा ली है। हालत में सुधार होने के बाद दोनों के घर पहुंचने पर पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।
थाना सेहरामऊ उत्तरी के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी और गांव के ही दूसरी बिरादरी के 18 वर्षीय युवक ने बुधवार को प्रेम-प्रसंग के कारण जहर पी लिया था। दोनों सुबह घरों से निकल गए थे। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत में कराहते हुए मिलने पर लोगों की भीड़ जुटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी लाई थी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। दूसरे दिन जिला अस्पताल में दोनों का इलाज किया जाता रहा।
प्रेम-प्रसंग के कारण किशोरी और युवक के जहर पीने का मामला दूसरे दिन भी गांव के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर क्या दोनों के परिजन शादी को तैयार होंगे या नहीं, इसकी लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
सेहरामऊ इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि दरोगा को जिला अस्पताल भेजा गया था। दोनों की हालत अभी पूरी तरह ठीक न होने पर उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। दूसरे दिन दोनों की हालत में सुधार की जानकारी लगी है। दोनों के परिजन से जानकारी जुटाई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों का करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक दोनों के परिवार वालों को भी थी। अलग-अलग बिरादरी के होने के चलते दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि युवक अनपढ़, जबकि किशोरी कक्षा नौ तक पढ़ी है। संवाद