{"_id":"6849c4823ed0058d890809c1","slug":"the-teams-of-pilibhit-paiga-richha-and-adhauli-imam-nagar-won-the-matches-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-137642-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत, पैगा रिछा और अढ़ौली ईमाम नगर की टीम ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत, पैगा रिछा और अढ़ौली ईमाम नगर की टीम ने जीते मुकाबले
Wed, 11 Jun 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
जहानाबा। कस्बे में चल रही जेपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मैच खेले गए। इसमें पीलीभीत, पैगा रिछा व अढौली ईमाम नगर टीम ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला पीलीभीत और यासर इलेवन अकबर गंज के बीच हुआ। पीलीभीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट खोकर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यासर इलेवन की टीम 12 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 115 रन ही बना सकी। पीलीभीत की टीम ने 33 रन से मैच जीत लिया। साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला व्यापार मंडल जहानाबाद और पैगा रिछा के बीच हुआ। पैगा रिछा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट खोकर 149 रन बनाए। जहानाबाद व्यापार मंडल की टीम नौ ओवर में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुनील को तीन विकेट और 27 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरा मुकाबला बाजार चेन्स और अढ़ौली ईमाम नगर के बीच हुआ। अढ़ौली ईमाम नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट खोकर 87 रन बनाए। बाजार चेन्स की टीम आठवें ओवर में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अफजल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में एंपायर की जिम्मेदारी मुशफिक अली और आमिर नूर खान और कमेंट्री शोएब बेग, कायम खान ने निभाई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
टीमों के न आने से नहीं हो सका मैच
बिलसंडा। नगर के गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज में चल रहे बिलसंडा प्रीमियर लीग में बुधवार को एक भी मैच नहीं हो सका। टीमों के समय से न पहुंचने पर आयोजकों ने मैद रद्द कर दिया। अब बृहस्पतिवार को मैच कराए जाएंगे।