फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team that came to demolish the building for widening of the highway in Barkheda returned.

Pilibhit News: बरखेड़ा में हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भवन ध्वस्त करने पहुंची टीम लौटाई

Sun, 04 Feb 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
The team that came to demolish the building for widening of the highway in Barkheda returned.
बरखेड़ा ब्लॉक तिराहे पर अतिक्रमण का विरोध करते लोग । संवाद
बरखेड़ा। बिना मुआवजा दिए मकान और दुकानें तोड़ने आई एनएचएआई की टीम को भवन स्वामियों ने लौटा दिया। इस दौरान भवन स्वामियों की नायब तहसीलदार से नोकझोंक भी हुई। भवन स्वामियों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा वे ध्वस्तीकरण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से पीलीभीत तक राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। बरखेड़ा नगर में ब्लॉक तिराहे से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया तक हाईवे के चौड़ीकरण में कई रिहायशी भवन और दुकानें बाधक बन रही हैं। इनका चिह्नीकरण करने के बाद भवन स्वामियों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं। अधिकारियों ने भवनों को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित तो कर लिया है, लेकिन मुआवजा राशि अब तक नहीं दी है।
विज्ञापन

शनिवार को हाईवे किनारे चिह्नित दुकानों और मकानों को ध्वस्त करने के लिए एनएचएआई व राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने ब्लॉक तिराहे पर जेसीबी चलाकर भवनों को ध्वस्त करना शुरू किया तो बढ़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध करने लगे। इनका कहना है कि अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया है। जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता वे भवन नहीं तोड़ने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन जमील अहमद ने नायब तहसीलदार अवधेश कुमार से कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक कोई भी मकान या दुकान नहीं तोड़ने देंगे। अगर कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर नायब तहसीलदार की विरोध कर रहे लोगों से तीखी नोकझोंक भी हो गई, लेकिन टीम को बिना ध्वस्तीकरण किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed