{"_id":"68714f5c646537b4880e26f5","slug":"the-team-did-a-field-inspection-on-the-complaint-of-the-councilors-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139551-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सभासदों की शिकायत पर टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सभासदों की शिकायत पर टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
बरखेड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड सभासद की शिकायत के बाद राजस्व टीम ने कस्बे में पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल व सभासदों ने संयुक्त रूप से 30 जून को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से की गई शिकायत में कहा था कि कोमिल प्रसाद महाविद्यालय की बंजर, खलिहान की जमीन व सरकारी तालाब पर कस्बे के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
डीएम ने एसडीएम बीसलपुर को जांच कराकर जमीन कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को तहसीलदार करन सिंह, कानूनगो व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि मौके पर जाकर मौजूदा स्थिति की जानकारी व पैमाइश की गई है। इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। संवाद