फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The team arrived to check the wheat damaged due to rain, took samples from the procurement centers

Pilibhit News: बारिश में खराब हुए गेहूं की जांच करने पहुंची टीम, खरीद केंद्रों से लिए नमूने

Mon, 21 Apr 2025 09:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
The team arrived to check the wheat damaged due to rain, took samples from the procurement centers
पूरनपुर की मंडी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर जांच को सैंपल लेती टीम स्रोत: विभाग
पूरनपुर। बारिश में खराब हुए गेहूं की जांच करने के लिए शासन से आई टीम ने सोमवार को पूरनपुर मंडी समिति में छह और कलीनगर क्षेत्र के एक क्रय केंद्र से गेहूं का नमूना लिया। गेहूं की लस्टर लॉस (किसी फसल या अनाज की चमक या सुंदरता खो जाना) की जांच के बाद टीम जिला मुख्यालय रवाना हो गई।
विज्ञापन


जिले में गेहूं का बाजार भाव शुरूआत से ही सरकारी खरीद केंद्रों के समर्थन मूल्य से अधिक चल रहा है। इस कारण किसान खरीद केंद्रों के बजाय गेहूं की बिक्री व्यापारियों को नकद में अधिक कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से गेहूं खराब हो गया। कई स्थानों पर गेहूं का रंग सुनहरे के बजाय सफेद हो गया। गेहूं में खराबी आने के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंडी के केंद्रों पर खरीद कर 16 अप्रैल को गेहूं गोदाम भेजा गया तो तीन ट्रक गेहूं लौटा दिया गया। इसके बाद खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद फिर सुस्त हो गई। बारिश में भीगने के कारण गेहूं की चमक जाने आदि को लेकर आरएफसी ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से सोमवार को पहुंची दो सदस्यीय टीम ने मंडी समिति के छह और कलीनगर तहसील क्षेत्र के एक खरीद केंद्र पर गेहूं का नमूना लिया। टीम में सहायक डायरेक्टर साइंस एंड रिसर्च आईएमटी हापुड़, एफसीआई के तकनीकि सहायक राकेश बराला आदि शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ एफसीआई के सहायक महाप्रबंधक गुण नियंत्रण एमआर हर्षा, पूरनपुर के गुण नियंत्रण प्रबंधक रविंद्र कुमार, डिप्टी आरएमओ विजय कुमार भी रहे।



बाजार में गेहूं का मूल्य अब भी उछाल पर
गोदाम भेजा गया तीन ट्रक गेहू भले ही फेल कर लौटा दिया गया हो, मगर गेहूं का बाजार मूल्य समर्थन मूल्य से अब भी अधिक है। खराब बताया जाने वाला गेहूं फ्लोर मिल मालिक और अन्य व्यापारी 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed