फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The teacher had to campaign in favor of the candidate expensive, suspended

प्रत्याशी के पक्ष में शिक्षक को प्रचार करना पड़ा महंगा, निलंबित

Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
The teacher had to campaign in favor of the candidate expensive, suspended
पीलीभीत/बीसलपुर। बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पसगवां के सहायक शिक्षक को बीसलपुर में एक पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगना महंगा पड़ा। बीएसए ने शिक्षक चंदन बाबू को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे के पास कुछ लोगों ने शिकायती पत्र भेजा था। बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पसगवा का सहायक शिक्षक चंदन बाबू बीसलपुर के एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो भी वायरल हुए थे। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र विश्वकर्मा को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। बिलसंडा के खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि डीएम का आदेश मिल गया है। वहीं मामले में बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षक को बिलसंडा बीईओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। बीएसए ने बीईओ से जांच पूरी कर पंद्रह दिन में आरोप पत्र मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed