{"_id":"6658bae30c34201cda0b7fc0","slug":"the-target-is-to-provide-employment-to-more-than-three-thousand-youth-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-411440-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
विज्ञापन
पीलीभीत। सेवायोजन कार्यालय की ओर से तीन हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। इसको लेकर पूरे वित्तीय वर्ष में 26 रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। मेलों के जरिये युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
वित्तीय वर्ष 2024-2025 में सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार देने के लिए तैयारियां कर ली गईं हैं। इस वित्तीय वर्ष में विभाग की ओर से रोजगार देने का लक्ष्य भी तय कर लिया गया है। बीते वित्तीय वर्ष में विभाग की ओर से 34 रोजगार मेलों के जरिये जिले के करीब 4800 युवाओं को रोजगार दिया गया था।
इस बार रोजगार देने का न्यूनतम लक्ष्य 3000 निर्धारित किया गया है। रोजगार मेलों में करीब पांच से छह टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल दोनों तरह की कंपनियां युवाओं को उनकी प्रतिभा व योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर देंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने बताया जो भी युवा रोजगार के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह स्वत: ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है।
विज्ञापन
पंजीकरण करने वाले की उम्र 20 वर्ष से 40 वर्ष तय की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन साइट के माध्यम से युवा रोजगार संगम व नेशनल कॅरियर सर्विस के तहत पंजीकरण कर सकते हैं। इस वित्तीय वर्ष में अब तक जिले के करीब 1000 से अधिक युवा अपना पंजीकरण करा चुके हैं।