{"_id":"67d5cb0c7d987f9bdf02c164","slug":"the-sugar-mill-crushing-session-will-be-closed-from-tonight-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132381-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज रात से बंद हो जाएगा चीनी मिल का पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज रात से बंद हो जाएगा चीनी मिल का पेराई सत्र
Sun, 16 Mar 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र 16 मार्च की रात से बंद हो जाएगा। इस बाबत शनिवार को मिल प्रशासन की ओर से अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया।
मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि मिल क्षेत्र का अधिकांश गन्ना खत्म हो गया है। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्र के सभी क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। अब केवल मिल गेट स्थित क्रय केंद्रों पर ही गन्ने की तौल हो रही है। मिल गेट स्थित केंद्रों पर गन्ना तुलवाने के लिए किसानों को पर्चियां की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
किसानों को गन्ने की पर्चियां मौके पर ही मिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान का गन्ना रह गया हो, तो वह मिल गेट स्थित क्रय केंद्र पर 16 मार्च की शाम तक गन्ना तुलवा सकता है। 16 मार्च के बाद गन्ने की खरीद किसी भी हालत में नहीं की जाएगी। 16 मार्च की रात में पेराई सत्र बंद हो जाएगा।
मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. हरिकृष्ण गुप्ता ने भी शनिवार को तीसरा और अंतिम नोटिस जारी कर 16 मार्च की रात में पेराई सत्र बंद करने की बात कही है। नोटिस की प्रतिलिपियां चीनी मिल, सहकारी गन्ना विकास समिति और गन्ना विकास परिषद के नोटिस बोर्डों पर भी चस्पा कर दी गई है। बताया जाता है कि प्रधान प्रबंधक ने गन्ना विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने की बाद ही यह अंतिम नोटिस जारी किया है।