फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The speed of erosion is slow, waterlogging in the surrounding fields is a problem

Pilibhit News: कटान की गति धीमी, आसपास के खेतों में जलभराव से दिक्कत

Tue, 20 Aug 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
The speed of erosion is slow, waterlogging in the surrounding fields is a problem
पूरनपुर क्षेत्र की ध्रुव कॉलोनी के समीप खेतों में हुआ जलभराव।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी का मंगलवार को जलस्तर बढ़ने से भू-कटान धीमा पड़ गया। बावजूद इसके गांव चंदिया हजारा के सुक्खा मंंडल की आधा एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। ध्रुव कॉलोनी के समीप भी कटान की गति धीमी हो गई। आसपास के खेतों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन



शारदा नदी जलस्तर कम होने पर तेजी से भूकटान करती है। पिछले सप्ताह भर से नदी तेजी से गांव खिरकिया बरगदिया, ध्रुव कॉलोनी में कटान कर रही थी। ध्रुव कॉलोनी से 25 मीटर दूर नदी के रह जाने पर कॉलोनी के लोगों में खलबली मच गई थी। लोग घरों का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे थे। सोमवार को यहां कटान की गति धीमी रही।
विज्ञापन

चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि सोमवार को कटान की गति धीमी रही। सोमवार को गांव निवासी सुक्खा मंडल के खेत में नदी ने कटान किया। सुक्खा मंडल की आधा एकड़ भूमि पर खड़ी गन्ने की फसल नदी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed