फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The SP responsible misery

जिले और प्रदेश की बदहाली को सपा जिम्मेदार

Fri, 14 Aug 2015 10:55 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 14 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
The SP responsible misery
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि जिले
विज्ञापन
और प्रदेश की बदहाली के लिए सपा जिम्मेदार है। हाइवे की सड़क के लिए धरना प्रदर्शन करने वाले नौटंकी बंद कर काम में रुकावट न डाले। केंद्रीय मंत्री ने यह विचार अमरिया क्षेत्र में हुई जनसभाओं में व्यक्त किए।
केंद्रीय मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे सितारगंज होते हुए अमरिया पहुंची। जिले की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के ग्राम गोपालनगर, निसावा, निसइंया, चठिया, मिलक, धुंधरी, माधोपुर, पिंजरा बमनपुरी, भौनी, बरातबोझ सहित कई गांव में जनसभाएं की।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नेशनल हाइवे निर्माण को लेकर सपा द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा सिर्फ अड़ंगेबाजी करना जानती है। नेशनल हाइवे का निर्माण पहले यूपी सरकार द्वारा की कराया जाना था लेकिन कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के कारण काम शुरू नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने प्रयासों से इस काम की जिम्मेदारी एनएचएआई को दिलवाई और महीनों से रुका काम दोबारा शुरू हो सका। उन्होंने कहा कि हाइवे की सड़क के लिए धरना प्रदर्शन करने वाले नौटंकी बंद कर काम में रुकावट न डाले। साथ ही कहा कि एक साल के अंदर सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। शहर में ओवरब्रिज निर्माण में भी सपा ने अड़ंगा लगा रखा है। ओवरब्रिज के लिए 40 प्रतिशत धन केंद्र से मिलना है जो जारी हो चुका है। शेष 60 प्रतिशत धनराशि यूपी सरकार को देनी है और शिलान्यास भी प्रदेश सरकार को ही करना है, जिसका जनता को इंतजार है।
इस मौके पर रंजीज कुमार, अश्वनी कुमार, संजय गंगवार, प्रमोद अग्रवाल, जेवीएस परिहार, स्वामी प्रवक्तानंद, प्रदीप जायसवाल, बाबूराम पासवान, राजकुमार लोधी, राजेंद्र शर्मा, गुरवचन सिंह, दीपक पांडेय, कुलदीप सिंह, भूपराम, मंजीत सिंह, अवतार सिंह, रामकुमार, रामदयाल, प्रदीप मिश्रा, प्रमोद पटेल, मंगली प्रसाद वर्मा, रमेश लोधी सहित कई लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की योजनाओं से जुड़ने की अपील
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की भलाई के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। अब यह आप पर निर्भर है कि आप इसका लाभ कैसे लेते हैं। उन्होंने जनधन योजना, अटल बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से इससे जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed