फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The soldier kept on raping the female soldier by trapping him in the love trap, report filed

महिला सिपाही को प्रेमजाल में फंसाकर सिपाही करता रहा दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Apr 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The soldier kept on raping the female soldier by trapping him in the love trap, report filed
पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली में 2019 को पहली तैनाती में आई महिला सिपाही से वहीं के एक सिपाही ने दोस्ती कर ली। बाद में दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से संबंध बना लिए। जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा, तो टाल मटोल करते हुए दूसरी शादी करने लिए अवकाश लेकर घर चला गया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीआरवी पर तैनात महिला सिपाही में बताया कि वह 2019 बैच की सिपाही है। पूरनपुर कोतवाली में तैनाती मिली थी। इसी दौरान कोतवाली में ही तैनान सिपाही मोहित खोखर से उसकी दोस्ती हो गई। इसी दौरान मोहित ने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर उससे कहा कि परिवार वाले पहले भाई की शादी करेंगे। इसके बाद ही शादी हो सकती है। इस पर उसने शादी का वादा कर मना करने के बाद भी उससे संबंध बना लिए। 2020 में उसका तबादला महिला थाना पीलीभीत के लिए हो गया और शहर में एक किराए के मकान में रहने लगी। इसके बाद भी आरोपी किराए के मकान में आता था। मई 2021 में आरोपी भी पीलीभीत तबादला होकर आ गया। तब से पुलिस लाइन के चुनाव सेल कार्यालय में तैनाती है। तब से आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। छह माह पूर्व भाई की शादी होने के बाद लगातार उससे शादी के लिए कह रहे थे, तो वह टाल मटोल करने लगा। 13 अप्रैल को मोहित बिना जानकारी दिए एक माह का अवकाश लेकर घर चला गया। फोन भी बंद कर लिया। अब आरोपी के परिवार वाले अरुण, देवराज और कारलोस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छल पूर्वक सरकारी महिला कर्मचारी से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़िता ने शादी रुकवाने की लगाई गुहार
महिला सिपाही ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी बागपत की युवती से 24 अप्रैल को शादी कर रहा है। शादी को लेकर ही एक माह की छुट्टी पर गया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शादी रुकवाने की मांग की है। शनिवार को पीड़िता दिनभर सदर कोतवाली में मौजूद रही। एसपी से भी पीड़िता ने मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर में चर्चाओं में रहा था सिपाही
सिपाही मोहित पूरनपुर कोतवाली में तैनाती के दौरान काफी चर्चाओं में रहा। थाने में मुंशी का काम करने के दौरान पूरी कोतवाली का बादशाह रहा। इसी दौरान अफसरों को सिपाही के प्रेम संबंधों की भनक लग गई थी। पहले महिला सिपाही का तबादला किया गया और बाद में सिपाही को चुनाव सेल कार्यालय में तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed