फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The slump on the pontoon pulleys on the Sarda River has started easing.

Pilibhit News: जलस्तर कम होने पर शारदा नदी पर पैंटून पुल बनना शुरू

Fri, 12 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The slump on the pontoon pulleys on the Sarda River has started easing.
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम हो गया। पानी कम होते ही नदी पर पैंटून पुल बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस माह के आखिरी सप्ताह में पैंटून पुल से आवागमन शुरू हो जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन




तहसील क्षेत्र में शारदा पार गांवों में आवागमन के लिए शारदा नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू करना निर्धारित है।
विज्ञापन

पिछले तीन सालों से निर्धारित समय पर पुल तैयार नहीं हो पा रहा है। इस बार भी पैंटून पुल से आवागमन के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। पैंटून पुल न बनने से नाव से नदी पार कराई जा रही है। नाव से नदी पार न करने वाले, चार पहिया वाहन सवारों को तीस की जगह 130 किलोमीटर की दूरी तय करके तहसील मुख्यालय आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैंटून पुल को लेकर टेंडर प्रक्रिया एक महीने पहले पूरी हो चुकी है। बंद नहरों मेंं अब पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर कम हो गया। ऐसे में पैंटून पुल बनाने के कार्य तेजी से शुरू कराया गया है। नदी का जलस्तर न बढ़ा, तो विभागीय अफसर पैंटून पुल से 10 दिन बाद आवागमन शुरू होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।






नदी का जलस्तर कम हो गया है। उपलब्ध संसाधनों से पुल को बनवाने का काम शुरू करा दिया गया है। इलाहाबाद से पैंटून और गार्डर आदि सामान लाने के लिए ठेकेदार को शीघ्र अनुबंध कराने को निर्देशित किया गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो 10 दिन के बाद पैंटून पुल से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
मनोज कुमार, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी



------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed