फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The shehnai of Chief Minister Mass Marriage Scheme will be played in the pavilion decorated in the city's Mandi Committee.

Pilibhit News: मंडी समिति परिसर में सजेगा मंडप, चार तिथियों में बजेंगी शहनाई

Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The shehnai of Chief Minister Mass Marriage Scheme will be played in the pavilion decorated in the city's Mandi Committee.
पीलीभीत। शहर की मंडी समिति में सजे मंडप में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शहनाई बजेगी। चार तिथियों में जोड़ों (वर-वधू) की शादियां कराई जाएंगी। अफसरों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सामूहिक विवाह योजना के लिए जिले में चार हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। इनका सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित इस योजना का लाभ लेकर शादी करने वाली बेटी के खाते में डीबीटी के माध्यम से 60 हजार रुपये भेजे जाते हैं। साथ ही 25 हजार रुपये का सामान और 15 हजार रुपये विवाह समारोह पर खर्च में किए जाते हैं। पूर्व में शासन के निर्देश पर नवंबर 2025 में करीब दो हजार से अधिक जोड़ों की शादी कराई गई थी। इसके बाद दोबारा से समाज कल्याण विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले से चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं। सामूहिक शादी कराए जाने के लिए शासन की ओर से तिथि निर्धारित कर दी गई है। शहर की मंडी समिति परिसर में मंडप सजा कर नौ, 10, 11 और 12 मार्च को सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि सामूहिक विवाह की तारीख शासन स्तर से तय कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed