फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The shadow issue of broken roads and poor electricity system

Pilibhit News: टूटी सड़कों और बदहाल बिजली व्यवस्था का छाया मुद्दा

Thu, 14 Nov 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
The shadow issue of broken roads and poor electricity system
पीलीभीत के गांधी सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षा बैठक में
पीलीभीत। जिले के विकास कार्यों की दशा और रूपरेखा तय करने के लिए कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में खस्ताहाल सड़कों, बदहाल बिजली व्यवस्था और छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठा। सांसद / केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अफसरों से नाराजगी जताई। समस्याओं के जल्द समाधान का निर्देश दिया। पीडी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी निशाने पर रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई दिशा की बैठक में जन प्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग की टूटी सड़कों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने में तोड़ी गई सड़कों को लेकर भी जन प्रतिनिधियों ने शिकायत की। जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने शिकायतों को लेकर संबंधित विभागीय अफसरों पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि टूटी सड़कों पर मरम्मत / गड्ढा मुक्ति के कार्यों में तेजी लाएं। पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत के संबंध में अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें संजय सिंह गंगवार, सदस्य विधान परिषद सुधीर गुप्ता, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, विधायक बीसलपुर एवं समिति के सदस्य विवेक कुमार वर्मा, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कुमुदेंद्र कलाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।





वृहद गोआश्रय स्थल बनवाएं, संरक्षित करें गोवंश

बैठक में छुट्टा पशुओं से हो रही दिक्कत की शिकायत भी की गई। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिन स्थानों पर छुट्टा पशुओं की संख्या अधिक है, वहां वृहद गो आश्रय स्थल बनवाने का निर्देश डीएम को दिया। कहा कि गोवंशों को गो आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए, जिससे किसानों को छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात मिल सके। गांवों में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर, बिजली कटौती और शिकायतें की गईं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।





पोर्टल और बैठक के डाटा में भिन्नता पर भड़के केंद्रीय राज्यमंत्री

दिशा पोर्टल पर अपलोड और बैठक में उपलब्ध कराए गए विवरण में भिन्नता मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री नाराज हुए। पीडी (परियोजना निदेशक) से नाराजगी जताई। डाटा में समरूपता होने की बात कही। बताया जा रहा है कि समाज कल्याण के पेंशन लाभार्थियों के आंकड़ों में अंतर पाया गया था। दिशा बैठक की रूपरेखा और पोर्टल पर फीडिंग की पूरी जिम्मेदारी पीडी की होती है। राज्यमंत्री ने कामन सर्विस सेंटर के प्रबंधक से भी नाराजगी जताई।





उमड़े शिकायत कर्ता, करीब ढाई घंटे किया इंतजार
दिशा की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के आने की सूचना पर गांधी सभागार के बाहर शिकायतकर्ताओं की भीड़ जुटी। करीब ढाई घंटे चली बैठक के बाद सभागार से बाहर आए केंद्रीय मंत्री ने सभी की शिकायतें सुनीं। हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री को शहर में जाम की समस्या के बारे में बताया। शहर में पार्किंग स्थल बनाने की मांग की। पार्किंग के लिए मीना बाजार का नाम भी सुझाया। कई अन्य ने अपना शिकायती पत्र केंद्रीय मंत्री को सौंपा।



सभागार के बाहर भी डटे रहे भाजपा पदाधिकारी और कई अधिकारी
दिशा की बैठक के समय कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभागार के बाहर डटे रहे। कई अधिकारी भी सभागार परिसर में मौजूद रहे। बताया कि बैठक में उनसे संबंधित मामले नहीं आते, अगर कोई बात उठी और बुलाया गया तो अंदर जाकर अपनी बात रख देंगे।

पीलीभीत के गांधी सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षा बैठक में

पीलीभीत के गांधी सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षा बैठक में

पीलीभीत के गांधी सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षा बैठक में

पीलीभीत के गांधी सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षा बैठक में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed