{"_id":"7f645115da06e1e40592593a18c822f2","slug":"the-second-step-today-leaves-the-polling-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
plibhit
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पहली दिसंबर को अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मतदान मंगलवार को होना है। इसके लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में ललौरीखेड़ा ब्लाक में प्रधान के 69 और अमरिया में 105 पदों पर चुनाव होना है। दोनों ब्लाकों में क्रमश: 531 व 645 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए ललौरीखेड़ा में 841 पद के साक्षेप 476 पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है, जबकि 130 पद नामांकन न होने के कारण रिक्त रह गए हैं। इस प्रकार अब वहां ग्राम पंचायत सदस्य मात्र 235 पदों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए 768 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
वहीं अमरिया ब्लाक में सदस्य के 1295 पद के सापेक्ष 678 वार्डों में एकल नामांकन के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। 76 पद रिक्त रह गए हैं। अब यहां 541 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए 1146 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहली दिसंबर को होने वाले चुनाव में दोनों ब्लाकों में क्रमश: 153 व 227 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को ललौरीखेड़ा ब्लाक के लिए शहर स्थित मंडी समिति के गेट नंबर दो से और अमरिया ब्लाक के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी।
विज्ञापन
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/डीडीओ एके सिंह चंद्रौल ने बताया कि ललौरीखेड़ा के लिए 153 और अमरिया के लिए 227 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। साथ ही 35 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। सुबह आठ बजे से दोनों स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके लिए वाहनों का अधिग्रहण कर उन्हें मंडी व अमरिया के स्कूल में खड़े कराए गए हैं।
एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए ललौरीखेड़ा मंडी समिति में रिजर्व सहित 30 तथा अमरिया में 36 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मुख्यालय से मतदानकर्म्रियों को दोनों स्थानों पर भेजने के लिए चार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। चार बस, आठ मिनी ट्रक, 50 मैजिक व छह जीपों से सुरक्षाकर्मी पोलिंग स्थल को रवाना किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को भी एक-एक जीप उपलब्ध कराई गई हैं। आबजर्वर के लिए इनोवा के अलावा उनके स्कोट को भी वाहन उपलब्ध करा दिया गया है। पोलिंग स्थल पर मतपत्र भेजने के लिए दो मैजिक व दो लोडर (छोटा हाथी), ब्लाकों को मतपेटियां भेजने के लिए चार मिनी ट्रकों की व्यवस्था की गई है। दो स्टेटिक मजिस्टे्रटों को भी वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।
ब्लाक-ललौरीखेड़ा
पद कुल पद निर्विरोध/रिक्त चुनाव प्रत्याशी
प्रधान 69 -- /-- 69 531
सदस्य 841 476/130 235 768
ब्लाक-अमरिया
पद कुल पद निर्विरोध/रिक्त चुनाव प्रत्याशी
प्रधान 105 --/-- 105 645
सदस्य 1295 678/76 541 1146