फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The second phase of the counseling 37 candidates arrived

दूसरे चरण की काउंसलिंग  में 37 अभ्यर्थी पहुंचे

Sat, 05 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 05 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
The second phase of the counseling 37 candidates arrived
श‌िक्षक भर्ती - फोटो : pilibhit, beureu
प्राथमिक स्कूलों में 3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती को लेकर दूसरे चरण की हुई काउंसलिंग में 37 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसको लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में खासी गहमा गहमी रही।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में उर्दू सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत 26 फरवरी को हुई पहली काउंसलिंग में 12 उर्दू सहायक अध्यापक शिक्षकों के सापेक्ष मात्र चार अभ्यर्थी ही पहुंचे। रिक्त पदों को लेकर सचिव बेसिक शिक्षा ने बीएसए को दूसरी काउंसलिंग पांच मार्च को कराने के निर्देश दिए थे। उधर, शासन के निर्देश पर शनिवार को बीएसए कार्यालय में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। अभ्यर्थियों ने डीएम के निर्देश पर गठित समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराया और जरूरी अभिलेख जमा किए। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चली काउंसलिंग में 37 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर बीएसए अंबरीष कुमार यादव, विषय विशेषज्ञ मोहम्मद सऊद अंसारी, नजाकत खां, मुकर्रम हैदर जैदी मौजूद रहे। काउंसलिंग को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में खासी गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed