{"_id":"671c0a0466b483ac8a01e667","slug":"the-royal-procession-took-place-in-dioria-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124601-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दियोरिया में निकली राजगद्दी शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दियोरिया में निकली राजगद्दी शोभा यात्रा
विज्ञापन
बीसलपुर। कस्बा दियोरिया में शुक्रवार की शाम रामलीला मेले में राजगद्दी शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। इस दौरान साथ चल रहे श्रद्धालु जयकारे लगाते चल रहे थे।
मेला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा में ट्रैक्टर ट्राॅलियों पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, विश्वामित्र, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, विभीषण, अंगद, वशिष्ठ आदि के स्वरूप आकर्षक ढंग से सजाए गए थे। रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के साथ मेला कमेटी का एक कार्यकर्ता रास्ते में प्रसाद बांटता चल रहा था।
शोभायात्रा के आगे मेला कमेटी का एक कार्यकर्ता विजय पताका लेकर चल रहा था। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शोभायात्रा देरशाम मेला मैदान पर आकर समाप्त हुई। सुरक्षा के लिहाज से शोभायात्रा के साथ पुलिस बल चल रहा था। इस दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।