फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The roof collapsed in the rain, people narrowly escaped

Pilibhit News: बरसात में छप्पर ढहा, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 14 Sep 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
The roof collapsed in the rain, people narrowly escaped
खपरैल गिरने से दबे सामान को देखते परिजन। स्रोत- परिजन
घुंघचाई। मूसलाधार बारिश से छप्पर ढह गया। इससे खलबली मच गई। परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया, लेकिन हजारों की क्षति हुई है।
विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी पप्पू लाल वर्मा का छप्पर वाला घर है। शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के बीच उसका छप्पर अचानक भरभरा कर गिर गया, जिससे परिजन बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पप्पू ने बताया कि परिवार के लोग बाहर थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घर के गिरने की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में चारपाई, बर्तन सहित हजारों रुपये का घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। इसके अलावा गांव के ही विजय पाल का घर भी अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



खपरैल गिरने से मलबे में दबा सामान, बचा परिवार

पूरनपुर। गांव सुखदासपुर निवासी राजीव कुमार कुशवाहा की खपरैल ढह गई, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं हजारों रुपये का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे खपरैल के नीचे चारपाई पर लेटे थे। खपरैल गिरने पर पत्नी और बच्चों ने भागकर जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed