फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The road is being built from the sand of Sharda river, then the third bridge will be built.

Pilibhit News: शारदा नदी की रेत से बनाया जा रहा रास्ता, फिर बनेगा तीसरा पुल

Sun, 17 Dec 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The road is being built from the sand of Sharda river, then the third bridge will be built.
शारदा नदी में पेंटून पुल के लिए बनाया जा रहा रास्ता । स्रोत - लोक निर्माण विभाग
पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों के लिए शारदा नदी की दो धार पर पेंटून पुल तैयार कर दिया गया है। अब तीसरे पुल का काम होना बाकी है। इसके लिए अभी नदी की धार तक पहुंचने के लिए मार्ग को ठीक कराया जा रहा है। मार्ग ठीक होने के बाद पेंटून पुल बनाने का काम शुरू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों द्वारा 25 दिसंबर तक पुल तैयार करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

हीलाहवाली के चलते इस बार भी शारदा नदी पर पेंटून पुल का निर्माण दो माह देरी से हो पा रहा है। इसके चलते ट्रांस क्षेत्र के लोगों को पलिया-खीरी होकर आना पड़ रहा। सारी कवायद के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक दो पेंटून पुलों को ही तैयार किया जा सका है। अब मुख्य धार पर तीसरा पुल बनना है। इस पुल के निर्माण के लिए अभी शारदा नदी के रेत पर सामान पहुंचाने के लिए रास्ते को ठीक कराया जा रहा है। धार तक जाने के लिए रेत पर बनाए जा रहे रास्ते को साफ कर प्लेटों को डाला जा रहा है ताकि सामान लेकर वाहन पहुंच सकें।
विज्ञापन

दावा है कि रास्ता करीब-करीब पूरा तैयार हो चुका है। अब सामान भेजकर पुल बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पुल के बन जाने से ट्रांस क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी का सीधे तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क सध जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा पुल अभी तैयार होना बाकी है। पुल का सामान भिजवाने के लिए रेत पर रास्ते को ठीक कराया जा रहा है। 25 दिसंबर तक पुल तैयार कराने का प्रयास रहेगा। - अनूप कुमार, अवर अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed