{"_id":"67056bdd8c273031450e5864","slug":"the-report-of-meat-recovery-was-filed-on-the-second-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123727-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे दिन दर्ज हुई मांस बरामद होने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे दिन दर्ज हुई मांस बरामद होने की रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। परीक्षण में बरामद मांस भैंस का पाए जाने के बाद पुलिस ने इस मामले की मंगलवार को दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली पुलिस ने सोमवार को देर शाम फरीदपुर रोड पर गांव रिच्छुलिया के पास एक लावारिस कार बरामद की थी। कार की तलाशी लेने पर उसमें करीब डेढ़ क्विंटल मांस बरामद हुआ था। पुलिस कार और मांस को कोतवाली ले आई थी।
पुलिस ने बुधवार को राजकीय पशु चिकित्सालय में बरामद मांस का परीक्षण कराया, जिसमें स्पष्ट हो गया कि मांस भैंस का है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मांस की परीक्षण रिपोर्ट आते ही अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रिपोर्ट में कार के नंबर का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट हल्का दरोगा जयपाल सिंह की ओर से दर्ज हुई है। कोतवाल ने यह भी बताया कि सीज हुई कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद