फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The reason for the explosion in a locked house is not clear, police got confused in the statements of the woman.

Pilibhit News: बंद घर में धमाके का कारण स्पष्ट नहीं, महिला के बयानों में उलझी पुलिस

Wed, 15 May 2024 04:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
The reason for the explosion in a locked house is not clear, police got confused in the statements of the woman.
पीलीभीत। शहर के बीचोंबीच बंद मकान में बृहस्पतिवार रात हुए तेज धमाके में पुलिस अब महिला के बयानों में उलझ गई है। महिला ने जिस तरह के बयान दिए है उसका कोई भी साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लग सका है और न ही महिला के परिजनों ने इस संबंध में अब तक किसी तरह की कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद में रईस व इमरान सगे भाइयों का मकान है। वे लोग नेपाल में मजदूरी करते हैं। इसके चलते यहां का मकान बंद रहता है, जबकि मकान की चाभी सामने रहने वाली एक महिला के पास रहती है। पांच माह पूर्व थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य निवासी फरीद पुत्र हनीफ ने उसके घर का बरामदा किराये पर लिया। वह यहां रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन

रविवार को फरीद अपने ससुर के चालीसवें में बरेली गया हुआ था और चाभी सामने रहने वाली महिला के घर पर दे गया था। इसी दौरान बृहस्पतिवार की रात करीब 02:20 बजे तेज धमाके के साथ आवाज हुई। इसमें घर का लिंटर ढह गया और घर की दीवार भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वहां आग लग गई। इसमें एक महिला भी घायल हो गई। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार कराया गया। महिला से जब पुलिस ने बयान लिए, तो उसमें पुलिस उलझ गई। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के बयान ले लिए गए है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed