फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The rampage by elephants has not ceased; now, farmers will be taught methods for self-protection.

Pilibhit News: हाथियों का उत्पात नहीं थमा, अब किसानों को सिखाएंगे बचाव के तरीके

Fri, 23 Oct 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The rampage by elephants has not ceased; now, farmers will be taught methods for self-protection.
पीलीभीत। नेपाल से आए जंगली हाथियों के झुंड जंगल से सटे गांवों में लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बराही और हरीपुर रेंज के बीच हाथियों की बढ़ती सक्रियता से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

हाथियों को आबादी से दूर रखने और फसलों के नुकसान पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग अब विशेषज्ञों की तकनीक अपनाएगा। इसके तहत जंगल किनारे खेती करने वाले किसानों को जागरूक करने के साथ ही बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ और बराही रेंज के आसपास छह जंगली हाथियों के दो झुंड सक्रिय हैं। इनमें तीन हाथी महोफ रेंज के आसपास विचरण कर रहे हैं, जबकि तीन का दूसरा झुंड बराही से हरीपुर रेंज के बीच घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को बराही रेंज में मौजूद हाथियों का झुंड हरीपुर रेंज के नवदिया रेस्टहाउस के पास देखा गया था। बाद में इनकी लोकेशन बराही रेंज के पताबोझी गांव के आसपास मिली। जंगल से निकलकर खेतों तक पहुंच रहे हाथी लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। डीएफओ भरत कुमार डीके का कहना है कि हाथियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बराही और महोफ रेंज में वनकर्मियों की टीमें अलर्ट हैं। विशेषज्ञों की ओर से सुझाई गई सुरक्षित और कारगर तकनीकों के माध्यम से हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि फसलों और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed