फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Prime Minister of the world Enhanced the value of the land

प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व  में बढ़ाया देश का मान

Wed, 06 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 06 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister of the world Enhanced the value of the land
बैठक। - फोटो : pilibhit, beureu
भाजपा के स्थापना दिवस पर शहर सहित जिले में समर्पण दिवस मनाया गया। भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर इसकी रक्षा का व्रत लिया गया और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यशैली से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

शहर में दूधिया मंदिर के सभाकक्ष में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने भाजपा के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि छह अप्रैल 1980 को जनसंघ को समाप्त कर भाजपा का गठन किया गया था, जिसमें अटल बिहारी को प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा की। यहां प्रदीप नवरंग, अमित वाल्मीकि, राकेश सिंह, दीपक अग्रवाल, हर्षवर्धन पांडेय, तुलाराम लोधी, अतुल गोयल, राजेंद्र कश्यप, राघवेंद्रनाथ मिश्रा, अनिल राठौर, अमित द्विवेदी, कुश कुमार वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के एक बारात घर में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। समर्पण दिवस के रूप में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने कहा सभी कार्यकर्ता पार्टी हित में काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने और संचालन जिला सचिव मनोज गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला महामंत्री डॉ. सुरेंद्र गंगवार, राकेश गंगवार, पूरनलाल, अमित अग्रवाल, राहुल, अटलदीप, राकेश अवस्थी, अनुज मित्तल, रामनरेश, रामकृष्ण, राजेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अखिल गुप्ता, अनूप गुप्ता, रमेश कश्यप, सुशील मिश्रा, अनीता भारती, लक्ष्मी सक्सेना, गोपाल गंगवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर के एक बारात घर में हुए समारोह मेें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। अशोक राजा ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। समारोह में राजेश्वर मिश्र, गुरभाग सिंह, नीरज प्रधान, सुरेश आजाद, अनुराग अग्निहोत्री, त्रिभुवन शर्मा, पीयूष भार्गव, अजय गुप्ता, अनुराग मिश्रा, रामनरेश, मोनू गुप्ता, अमित शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विश्वजीत, राहुल मनचंदा, मुकेश गौतम आदि थे। उधर, नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल के निवास पर हुए कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, डॉ. प्रदीप सक्सेना, देहात मंडल अध्यक्ष प्रणय बाजपेई बीनू आदि ने विचार रखे। संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया। यहां रवि गुप्ता, हंसराम राठौर, आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध, बाबूराम पासवान, राजेश्वर मिश्रा, श्यामरंग, सत्यप्रकाश पांडेय, सर्वेश वर्मा, अतुल वर्मा, बलराम कृष्ण मिश्रा, राजू आचार्र्य, अमित शर्मा, डॉ. ठाकुरदास, बलवंत पासवान आदि थे।


मेनका गुट ने नहीं मनाया स्थापना दिवस
स्थापना दिवस पर भी भाजपा की गुटबाजी साफ दिखी। एक ओर जिलाध्यक्ष के गुट ने कार्यक्रम आयोजित का स्थापना दिवस मनाया वहीं मेनका गांधी के गुट की ओर से स्थापना दिवस नहीं मनाया गया। इसकी काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed