{"_id":"668b0072b94976754200d7d4","slug":"the-prices-of-vegetables-also-started-increasing-in-the-rain-the-burden-on-the-pocket-increased-pilibhit-news-c-121-pbt1001-119075-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश में सब्जियां भी खाने लगीं भाव, जेब पर बढ़ा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश में सब्जियां भी खाने लगीं भाव, जेब पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन
शहर की चीनी मिल रोड पर लगी सब्जी की दुकान पर सब्जी खरीदते लोग।संवाद
पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन तो बेहाल हो ही रहा है, इसके साथ ही सब्जियों के बढ़ते दामों ने लोगों की जेब पर रसोई के अतिरिक्त खर्च का भार बढ़ा दिया है। बाजार में टमाटर लाल हो रहा है तो प्याज भी आंसू बहाने लगा है। बाजार का हाल यह है कि चार दिनों में सब्जियों के दाम डेढ़ से दो गुना बढ़ गए हैं।
बारिश शुरू होने से पहले हरी सब्जी के अलावा खीरा, लौकी, तोरई आदि काफी सस्ती थीं, जो हर कोई आसानी से खरीद रहा था। बारिश होने से अब इनके भाव में बढ़ोतरी हो गई है। स्थानीय खीरा भी बाजार से गायब होने लगा है तो वहीं टमाटर भी स्थानीय नहीं आ रहा।
इस समय टमाटर अमरोहा से आ रहा है तो लौकी और तोरई भी बाहर से आ रही है। दुकानदार रामकुमार ने बताया कि बारिश के चलते सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में उन लोगों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
-- सब्जियों के भाव
सब्जी- दाम पहले (प्रति किग्रा) अब
टमाटर 60 80
लौकी 10 20 से 25
कद्दू 15 20
करेला 10 25
खीरा 10 25
बैगन 15 25
तोरई 10 25 से 30
प्याज 25 30 से 50
आलू नया 40 50