फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The power supply to 4,000 consumers in the city was affected for three hours.

Pilibhit News: शहर के चार हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति तीन घंटे रही प्रभावित

Fri, 12 Jun 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The power supply to 4,000 consumers in the city was affected for three hours.
बुधवार को हुई तेज हवाओं के साथ बारिश में शहर के कई इलाकों में आपूर्ति गुल
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के चार हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब तीन घंटे प्रभावित रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई बिजली कटौती से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
शहर में पिछले कई दिनों से बिजली फॉल्ट और आघोषित कटौती का सिलसिला जारी है। ऐसे में बुधवार की शाम आई तेज हवाओं के साथ बारिश ने शहर के नकटादाना फीडर और रामलीला फीडर पर छुटपुट समस्याओं के चलते शहर के चार हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब तीन घंटे से अधिक प्रभावित रही। इसके अलावा बृहस्पतिवार की सुबह से ही शहर में बिजली कटौती की समस्या शुरू हो गई। शहर के तिरुपति ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या आने से वहां की आपूर्ति प्रभावित हुई। आवास विकास कॉलोनी में फेस की समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बल्लभर नगर कॉलोनी में तकनीकी समस्या से वहां की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के झंडा वाला चौराहा आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्सईएन आशीष यादव ने बताया कि बारिश के चलते कुछ इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। जिसे सूचना के बाद ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन

---------
बारिश से 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर हुआ खराब
गजरौला। बुधवार की देर रात हुई बारिश से गांव गजरौला कलां मुस्तकिल में लगा 400 केवीए ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ गई। इससे करीब 18 घंटे 300 उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना के बाद बृहस्पतिवार को विभागीय टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दिन हुए मरम्मत कार्य के बाद देर शाम तक आपूर्ति को सुचारू नहीं किया जा सका। जेई मनीष प्रजापति ने बताया कि बुधवार रात में आई आंधी बारिश के चलते ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया था। दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए मंगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed