{"_id":"666cba4c9cdc43d96909ffb4","slug":"the-pontoon-bridge-will-be-closed-from-today-a-population-of-125-lakh-will-face-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117900-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज से बंद हो जाएगा पैंटून पुल, सवा लाख की आबादी झेलेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज से बंद हो जाएगा पैंटून पुल, सवा लाख की आबादी झेलेगी परेशानी
Sat, 15 Jun 2024 03:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
शारदा नदी पर बना पैटून पुल । स्रोत - राहगीर
पूरनपुर। मानसून आने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से शारदा नदी पर बने पैंटून पुल को आज शाम से हटा दिया जाएगा। इससे 16 गांवों के करीब सवा लाख लोगों को तहसील मुख्यालय आने में परेशानी का सामना करना होगा। उन्हें 30 की जगह 150 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।
नियमानुसार पुल से आवागमन 243 दिन होना था। मगर पुल से आवागमन 15 अक्तूबर की जगह एक जनवरी से शुरू हुआ। बसों का संचालन सात जनवरी से शुरू हो पाया। कुछ दिन पहले पुल के आगे जलभराव रहने से चार दिन आवागमन बंद रहा। इस वजह से लोग यहां से 162 दिन ही आवागमन कर सके। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से ऐसा हो रहा है। निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है, लेकिन तय समय पर पुल तैयार नहीं हो पाता है।
पुल से आवागमन बंद होने से शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतिनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर की करीब सवा लाख आबादी को परेशानी होगी। पैंटून पुल हटने पर पहले नावों का संचालन कराया जाता था। पुल के दोनों ओर पुल के समीप तक बसों का संचालन होता था, लेकिन पिछले कई सालों से पैंटून पुल हटने के बाद नावों का संचालन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
०००००००
सेतु निर्माण को मिल चुकी है स्वीकृति
नदी पर पक्के पुल की दो दशक से मांग की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन मंत्री जितिन प्रसाद ने 15 अगस्त 2023 को सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कराया था। बजट स्वीकृत होने के बाद 76 लाख रुपये का बजट चुनाव से पहले जारी किया गया। काम अब तक शुरू नहीं हो सका। पूरनपुर-धौरी कंचनपुर मार्ग पर धनाराघाट पर बनने वाले मुख्य सेतु की लंबाई तीन किलोमीटर 287 मीटर होगी। इसके अलावा पहुंच मार्ग के भाग की लंबाई 200 मीटर होगी। पुल बन जाने से तहसील क्षेत्र के शारदा नदी पार के लिए आवागमन आसान होगा। इसके अलावा लखीमपुर, पलिया, संपूर्णानगर और नेपाल आवागमन की भी दूरी कम होगी।
००००००
फोटो::20
पैंटून पुल हटने से तहसील मुख्यालय आवागमन को लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर जिले के खुटार होकर पूरनपुर तहसील पहुंचना हो पाता है। इसमें 30 की जगह 150 किलोमीटर दूरी तय करनी होती हैै। - सुभाष श्रीवास्तव, आजादनगर
फोटो::21
पैंटून पुल हटने और उससे आवागमन की तिथियां जरूर निर्धारित हैं, लेकिन इसका कभी पालन नहीं होता। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा होने का हवाला देकर कई महीने तक पुल तैयार नहीं किया जाता। जबकि नदी का जलस्तर कम होने पर निर्धारित समय पर पुल हटा लिया जाता है। पानी कम होने पर नावों का संचालन न होने से भी समस्या होती है। - चौधरी पदम सिंह, गांंधीनगर
वर्जन-- -- -
जितिन प्रसाद ने लोनिवि मंत्री रहते हुए ही पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी थी। पुल का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। ताकि क्षेत्र के लोगों को समस्या से निजात मिले। - संजय गंगवार, राज्य मंत्री
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मानसून को लेकर 15 जून को पुल हटाने का शासनादेश है। इसके चलते शनिवार शाम पांच बजे के बाद पुल हटवाना शुरू कर दिया जाएगा। - अनूप कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग

वर्जन