{"_id":"669c48ce403a04b50d0b8486","slug":"the-plants-that-were-planted-died-the-commissioner-said-to-plant-the-same-number-of-plants-again-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-119731-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोपे गए पौधों ने तोड़ा दम, कमिश्नर बोलीं इतने ही पौधे फिर से लगाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोपे गए पौधों ने तोड़ा दम, कमिश्नर बोलीं इतने ही पौधे फिर से लगाओ
Sun, 21 Jul 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने आईं कमिश्नर के निरीक्षण में पिछले वर्ष हुए पौधरोपण की हकीकत सामने आ गई। बिजली निगम परिसर में पिछले वर्ष लगाए गए ज्यादातर पौधों के दम तोड़ने को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता को इतने ही पौधे फिर से लगाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जिले में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद आए थे। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल भी यहां पहुंची थीं। पहले उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ माधोटांडा रोड स्थित इनीशियम स्कूल में पहुंचकर पौधारोपण किया।
यहां से वह उद्योग कार्यालय के पास स्थित बिजली निगम के कार्यालय पहुंचीं। यहां पिछले साल लगाए गए पौधों की स्थिति को देखा। इस दौरान सामने आया कि पिछले साल लगाए गए पौधों में से ज्यादातर ने दम तोड़ दिया है। यह भी सामने आया कि इन पौधों का रख-रखाव सही तरीके से नहीं किया गया। इस वजह से पौधे पनप ही नहीं पाए।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिशासी अभिंयता पंकज कुमार भारती को उतने ही नए पौधे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि पौधों को लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय की जाए।