फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The picture of the historic clock tower will be changed, an amount of 25.45 lakhs approved

Pilibhit News: ऐतिहासिक घंटाघर की बदलेगी तस्वीर, 25.45 लाख की धनराशि स्वीकृत

Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The picture of the historic clock tower will be changed, an amount of 25.45 lakhs approved
शहर में बना घंटाघर। संवाद
पीलीभीत। शहर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक घंटाघर की सूरत अब बदलने जा रही है। ब्रिटिश शासनकाल में बना यह घंटाघर दशकों से शहर की पहचान रहा है। पर्यटन विभाग ने इसके सुंदरीकरण के लिए 25.45 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से घंटाघर का पुनर्निर्माण, रंग-रोगन, प्रकाश व्यवस्था और एक नई घड़ी लगाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम भी घंटाघर का सर्वे कर चुकी है। शहरवासी और विभिन्न सामाजिक संगठन इसकी मरम्मत और सुंदरीकरण की मांग कर रहे थे। अब इसके दिन बहुरे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से धनराशि जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है। पर्यटन निगम अगले सप्ताह कार्य शुरू करेगा। बाजार के व्यापारियों का कहना है कि घंटाघर केवल एक इमारत नहीं, बल्कि पीलीभीत की विरासत और गौरव का प्रतीक है।
विज्ञापन

घंटाघर पर लगे चार मुर्गे देते थे हवा का रूख
घंटाघर के ऊपर चार कोने पर मुर्गे लगे हुए थे। जिस ओर हवा चलती थी, मुर्गे की नजर उस ओर हो जाती थी। मगर घड़ी के साथ घंटाघर की शान यह मुर्गे भी खराब हो गए, अब हवा का रूख भी देना बंद कर दिया। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरिओम ने ब्रिटिश काल की बंद घड़ी ठीक कराने का जिम्मा उठाया था। उन्होंने घड़ी बदलवाकर दूसरी लगवाई थी। वह भी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने बचपन से इस घंटाघर को देखा है। अगर इसकी शुरूआत फिर से हो जाएगी तो ऐतिहासिक धरोहर को बचाने की अच्छी पहल रहेगी।
प्रदीप नवरंग, कपड़ा व्यापारी
घंटाघर को ठीक होने को लेकर लंबे समय से उत्सुकता है। अगर घंटाघर ठीक हो जाएगा, तो यह बहुत अच्छी की बात है।
राकेश नकटा, व्यापारी
पीलीभीत के घंटाघर को लेकर पर्यटन विभाग एक सप्ताह के अंदर सुंदरीकरण का कार्य आरंभ करने जा रहा है। घड़ी की स्थिति देखकर घड़ी का पुनर्निर्माण या बदलवाने का निर्णय लिया जाएगा।
रविन्द्र कुमार, उपनिदेशक पर्यटन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed