फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accusation of molesting a young woman after entering her home; threats issued upon resistance.

Pilibhit News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर दी धमकी

Tue, 29 Sep 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 29 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accusation of molesting a young woman after entering her home; threats issued upon resistance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गजरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब युवती की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो वहां भी उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की गई।

महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 22 सितंबर की दोपहर के समय वह किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही राजीव उसके घर में घुस आया। आरोप है कि राजीव ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक कुछ समय बाद जब वह घर पहुंची तो पुत्री ने उसे पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि वहां राजीव के भाई संजू और पिता लालाराम ने उसके साथ गाली-गलौज की और अभद्रता की। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस को विवेचना शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed