{"_id":"572cd6314f1c1b083f5ccfec","slug":"the-performance-against-the-municipal-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका परिषद के खिलाफ किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 06 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के कुछ ने स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास निर्माण सामग्री डाल देने पर नगर पालिका परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली के लोग गुरुवार को मंदिर के पास जमा हुए और नगर पालिका परिषद प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नगर पालिका परिषद ने स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने काफी निर्माण सामग्री डलवा रखी है, इससे उधर इस रोड का यातायात प्रभावित हो रहा है। आने-जाने वालों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि तीन दिन के भीतर सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री नहीं हटाई गई तो बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर पीस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम मंसूरी, नईम मंसूरी, रईसुद्दीन, शमसाद, शमसुल, अजय प्रताप, मेवाराम, राजू शर्मा, पंचम लाल कश्यप, वसी अंसारी आदि मौजूद रहे।