फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The other day a teenager in canal Look for People

दूसरे दिन नहर में किशोरी  को तलाशते रहे लोग

Sat, 18 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The other day a teenager in canal Look for People
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- कई जगह लगाया गया जाल, फिर भी नहीं लगा सुराग
- बरखेड़ा के जारकलिया गांव का मामला, गमगीन माहौल 

नहर मेें छलांग लगाने वाली मजदूर की नाबालिग बेटी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। ग्रामीणों के साथ मिलकर घरवाले किशोरी को तलाशने में जुटे रहे। कई जगह जाल भी लगाया गया, लेकिन असफल रहे। उधर, गांव वाले पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। 

बतादें कि बरखेड़ा क्षेत्र के जारकलिया गांव के रहने वाले मजदूर नंदलाल की मानसिक अस्वस्थ सोलह वर्षीय बेटी मंजू ने शुक्रवार को अचानक घर से दौड़ लगाई और कुछ दूरी पर स्थित बीसलपुर ब्रांच नहर में छलांग लगा दी थी। बड़ी बेटी सरिता के शोर मचाने पर गांव के लोगों को पता लगा। जिसके बाद से किशोरी की तलाश लगातार जारी है। दूसरे दिन शनिवार सुबह से दुबारा घर वाले ग्रामीणों संग नहर में डूबी किशोरी का पता लगाने में जुटे रहे। नहर के आगे की ओर के हिस्से में जाल लगाकर भी तलाशा गया, लेकिन सारे प्रयास असफल रहे है। उधर, चौबीस घंटे पूरे होने के बाद घर वालों की चिंता बढ़ गई है, जिसके चलते घर का माहौल गमगीन बना हुआ है। गांव के तमाम लोग पीड़ित परिवारीजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि किशोरी की तलाश दूसरे दिन भी की गई, लेकिन अभी कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed