फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile spotted on the road in a city colony in Pilibhit

पीलीभीत: शहर की कॉलोनी में सड़क पर दिखा मगरमच्छ, लोगों में फैली दहशत; देखें वीडियो

Mon, 31 Aug 2026 05:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 31 Aug 2026 05:19 PM IST
सार

शहर से सटी अखिलेश बिहार कॉलोनी में रविवार रात मगरमच्छ दिखा। इससे हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, पर रात के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
Crocodile spotted on the road in a city colony in Pilibhit
सड़क पर मगरमच्छ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत में शहर से सटी अखिलेश बिहार कॉलोनी में रविवार रात मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। रात के समय कॉलोनी के पास मगरमच्छ देख आने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में मगरमच्छ की तलाश की, लेकिन रात अधिक होने और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका।

विज्ञापन




स्थानीय निवासी संतोष और कमल ने बताया कि रात में बाइक से निकलते समय उसकी रोशनी सड़क किनारे पड़ी तो मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मगरमच्छ को दूर से देखा और उसके आसपास जाने से बचते रहे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में दहशत 
कॉलोनी में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास बच्चों की आवाजाही रहती है। ऐसे में मगरमच्छ के खुले में घूमने से किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने और मगरमच्छ के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी है। विभागीय टीम क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा।

डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। रात अधिक होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। टीम क्षेत्र में लगी हुई है। स्थिति के आधार पर मगरमच्छ का रेस्क्यू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed