फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The number of skin infection cases increased in the humid summer

Pilibhit News: उमस भरी गर्मी में त्वचा संक्रमण के मरीज बढ़े

Wed, 11 Sep 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
The number of skin infection cases increased in the humid summer
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में त्वचा रोग विशेज्ञ कक्ष में मरीजों को देखती चिकित्सक।संवाद
पीलीभीत। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ गईं हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष में रोजाना 300 के करीब मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा माैजूदा समय में अधिक भीड़ हो रही हैं। बुधवार को करीब 1675 नए पर्चे जिला अस्पताल में बने। पर्चा बनवाने के लिए सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। इसके अलावा डॉक्टरों के कक्ष में पुराने पर्चे भी पहुंच रहे हैं। अस्पताल में पर्चा, दवा काउंटर, फीजिशियन, नेत्र चिकित्सक आदि कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग रहीं हैं। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा मरीज त्वचा रोग से ग्रसित पहुंच रहे हैं। उन्हें उमस भरी गर्मी की वजह से शरीर में लाल दाने, घमौरिया, दाद, खुजली आदि की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

रोजाना करीब 250 से 300 मरीजों के नए पर्चे आ रहे हैं। इसके अलावा पुराने मरीज भी देखे जा रहे हैं। त्वचा रोग कक्ष के डॉ. शशांक त्यागी ने बताया कि इस समय उमस भरी गर्मी हो रही है। ऐसे में शरीर पर आने वाला पसीना न सूख पाने की वजह से यह समस्या ज्यादा हो रही है। बाहर से आने पर ठंडे पानी से नहाएं और शरीर पर पाउडर लगाएं। साथ ही सूती कपड़े पहनें, जिससे पसीना सूख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल एक्स-रे बंद, मैन्युअल पर लगीं कतारें
जिला अस्पताल का डिजिटल एक्स-रे तकनीकी खराबी की वजह से बंद हो गया। ऐेसे में लोगों को मैन्युअल ही एक्स-रे कराना पड़ रहा है। इस कारण मैन्युअल कक्ष के बाहर दिनभर मरीजों की लंबी लाइनें लग रहीं हैं। कुछ लोगों को रिपोर्ट के लिए भी अगले दिन आने को कहा जा रहा है।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में त्वचा रोग विशेज्ञ कक्ष में मरीजों को देखती चिकित्सक।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में त्वचा रोग विशेज्ञ कक्ष में मरीजों को देखती चिकित्सक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed