फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The more the country progresses in the technical field, the more progress will be made - Suresh Khanna

तकनीकी क्षेत्र में जितना आगे बढ़ेंगे देश उतना ही तरक्की करेगा- सुरेश खन्ना

Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The more the country progresses in the technical field, the more progress will be made - Suresh Khanna
मंच में मौजूद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक विवेक वर्मा और साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी। साथ ? - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में जितना आगे बढ़ेंगे। देश उतना ही तरक्की करेगा। इसलिए तकनीकी शिक्षा देने के लिए आईटीआई की स्थापना सराहनीय कार्य है। वह शनिवार को हबीउल्ला खां मोहल्ला में परमेश्वरी दयाल मेमोरियल आईटीआई कॉलेज के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जापान और हिंदुस्तान की कहानी एक है। जापान भी पहले गुलाम था।
विज्ञापन

अब एक मुकाम पर खड़ा है। हिंदुस्तान कामयाबी को ओर लगातार अग्रसर है लेकिन हम लोग तकनीकी क्षेत्र में कहीं न कहीं कमजोर हैं। हमें अपने हुनर को इस तरह से पहचानना होगा कि हम भी तकनीकी क्षेत्र में बुलंदी छू सकें। साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी का जिक्र करते हुए उन्होंने आजादी के इतिहास पर चर्चा की और बोले- सुधीर विद्यार्थी के लेखन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है, क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बारे में जितनी जानकारी इनको है, उतनी शायद ही किसी और को होगी। विधायक विवेक वर्मा मंचस्थ रहे। संचालन अमित अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने की। आईटीआई के संस्थापक विनोद राय ने सुधीर विद्यार्थी द्वारा लिखित ‘पहचान बीसलपुर’ पुस्तक उन्हें भेंट की। पूर्व चेयरमैन छेदालाल जयसवाल, डॉ. आस्था अग्रवाल, बाबूराम मौर्य, राकेश अवस्थी, राजेश गंगवार, रानू राय, मोहम्मद यूसुफ, रघुवंश तिवारी, प्रेमपाल, विष्णु वाजपेयी, महेश सिंह और अमन जयसवाल समेत काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री के सामने उठा मझोला चीनी मिल का मुद्दा
राज्यमंत्री संजय गंगवार मंचस्थ थे। उनके सामने मझोला चीनी मिल चालू करने की मांग उठी। संजय गंगवार ने कहा कि उनके द्वारा अभी तक जो मांगें हुईं हैं वे पूरी हो चुकी हैं। उम्मीद है कि यह मांग भी पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed