{"_id":"58bd99904f1c1b7143dc4364","slug":"the-mobile-team-raided-the-university-exam-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि के सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि के सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा
Mon, 06 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 06 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
विवि के सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा
Link Copied
सोमवार को उपाधि महाविद्यालय समेत जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से विवि की परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की, लेकिन कोई नकलची हत्थे नहीं चढ़ा। शहर के उपाधि महाविद्यालय, राम लुभाई साहनी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को तीनों पालियों में परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय से आई फ्लाइंग स्क्वायड टीम में शामिल डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. एके सिंह व डॉ. सत्यप्रकाश ने उपाधि महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में छापा मारा। टीम सदस्यों ने कई परीक्षा कक्षों का जायजा लिया, लेकिन कोई नकलची हत्थे नहीं लग सका। इधर, उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि सोमवार को तीन पालियों में परीक्षा हुई है। पहली पाली में 73 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। दूसरी पाली में 638 ने परीक्षा दी, जबकि 17 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि पहली व दूसरी पाली में 65 व 78 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली में 135 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। पूरनपुर व बीसलपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।