फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Minister of State's speech was edited and posted on Facebook, according to a report.

Pilibhit News: राज्यमंत्री के भाषण को एडिट कर फेसबुक पर किया पोस्ट, रिपोर्ट

Fri, 30 Jan 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State's speech was edited and posted on Facebook, according to a report.
पीलीभीत। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए गए गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के भाषण को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री के जनसहयोग कार्यालय प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गन्ना राज्यमंत्री के जनसहयोग कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा की ओर से कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से भाषण दिया था। आरोप है कि रवि लोधी राजपूत नाम के युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से भाषण को एडिट कर पोस्ट किया, इससे राज्यमंत्री की छवि धूमिल हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रवि लोधी राजपूत नाम के युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम सतीश कुमार को सौंपी गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed