फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The minister in charge asked- construction is complete, then why the building was not handed over

Pilibhit News: प्रभारी मंत्री ने पूछा- निर्माण पूरा फिर हैंडओवर क्यों नहीं हुआ भवन

Sun, 23 Mar 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The minister in charge asked- construction is complete, then why the building was not handed over
माधोटांडा कस्बे में ​स्थित आश्रम पद्धति इंंटर कॉलेज का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह 
कलीनगर। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख रविवार को माधोटांडा कस्बे में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। भवन तैयार होने के बाद शिक्षण कार्य शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। देरी पर यूपी सिडको के एक्सईन की फटकार लगाई। कहा कि निर्माण में आ रही अड़चनों को जल्द दूर कर भवन को समाज कल्याण विभाग के हैंडओवर करें। समस्या होने पर अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख रविवार को जनपद भ्रमण पर पहुंचे। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने उनकी अगुवाई की। पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पर सलामी लेने के बाद उनका काफिला माधोटांडा कस्बे में बने आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचा। प्रभारी मंत्री ने विद्यालय के मुख्य भवन, आवासीय क्षेत्र समेत अन्य भवनों का निरीक्षण कर अफसरों से योजना से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

10 साल बीतने के बाद भी विद्यालय का संचालन शुरू न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता को लापरवाही पर फटकार भी लगाई। कहां कि भवन तैयार है और नौनिहालों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने संचालन से पूर्व ही भवन जर्जर होने की बात कही। इसपर उन्होंने डीएम से मामले की निगरानी कर विद्यालय का संचालन शुरू कराने की बात कही। कहा कि कोई दिक्कत आती है तो उन्हें भी बताए।


ग्रामीणों से किया संवाद
कलीनगर। निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री ने आश्रम पद्धति विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। कहा कि भाजपा सरकार में अब बिना रिश्वत के काम हो रहे हैं। योजनाओं का आमजन को लाभ मिलेगा। बीच में कोई परेशान करता है तो डीएम से तुरंत शिकायत करें। सुनवाई न होने पर उन्हें बताए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से समस्याएं सुनी। लोगों ने पेयजल योजना के तहत सड़क जर्जर होने, नाली का पानी चोक होने आदि की समस्या बताई।

0000
गोमती उद्गम स्थल, ब्लॉक और नगर पंचायत को लेकर सौंपे ज्ञापन
प्रभारी मंत्री के माधोटांडा दौरे के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने गोमती उद्गम स्थल के विकास और सीएम का दौरा कराने, माधोटांडा में फ्रीज ब्लॉक की सेवाएं बहाल कराने और 25 हजार आबादी वाली माधोटांडा ग्राम पंचायत को ब्लॉक का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में राममूर्ति सिंह, निर्भय सिंह, भगवती सिंह, विवेक सिंह, प्रधान नईम अली आदि शामिल रहे। प्रभारी मंत्री ने सहमति जताते हुए पूरनपुर विधायक को पैरवी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed