फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The mercury dropped further, the valley remained wrapped in fog

Pilibhit News: पारा और लुढ़का, कोहरे से लिपटा रहा तराई

Sat, 30 Dec 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped further, the valley remained wrapped in fog
शुक्रवार की सुबह कोहरे व सर्दी से बचाव कर जाता राहागीर । संवाद
पीलीभीत। साल के अंतिम दिनों में ठंड के तेवर ने सभी को कंपकंपा दिया है। तराई में दूसरे दिन भी घना कोहरा रहा। बृहस्पतिवार की अपेक्षा तापमान एक डिग्री और कम हो गया। पिछले तीन दिन से रोजाना एक-एक डिग्री पारा कम हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम से ही घना कोहरा हाईवे से लेकर मोहल्लों की सड़कों पर छा गया था। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के पहिये भी थम गए थे। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे कोहरे की हल्की धुंध दिखी। इसके बाद काफी घना कोहरा आ गया। कोहरा शुक्रवार दिन में 11 बजे तक बना रहा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। दो पहिया वाहन चालक दिन में हेडलाइट जलाकर निकले।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कोहरा छंटा तो सूरज ने दर्शन दिए। इससे धूप तो आई, लेकिन कुछ देर बाद ही बादल छा गए। बादलों के साथ ही शीतलहर चलने लगी, इससे सर्दी और बढ़ गई। शाम होते ही फिर से कोहरे की धुंध आ गई। जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.2 था, जो शुक्रवार को 1.1 कम होकर 19.1 डिग्री सेल्सियस रह गया। न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को 6.1 था, जो शुक्रवार को .5 बढ़कर 6.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में आज रहेगा अवकाश
कोहरा और कड़ाके की ठंड को देखकर डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिले के सभी कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार का अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि मंडल के कुछ जिलों में शुक्रवार को भी अवकाश रहा। 31 का रविवार है। इसके साथ ही बेसिक के स्कूल अब 15 दिन के लिए बंद हो गए हैं। इसके अलावा माध्यमिक स्कूल भी शनिवार को बंद रहेंगे। हालांकि डीआईओएस गिरजेश चौधरी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा से संबंधित कामकाज होता रहेगा।



अभी दो दिन और रहेगा ऐसा मौसम
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कोहरा और बादल बने रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना है। शीतलहर चलेगी। तराई का इलाका होने के कारण पीलीभीत में ठंड अन्य जिलों की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा पड़ती है।

शुक्रवार की सुबह कोहरे व सर्दी से बचाव कर जाता राहागीर । संवाद

शुक्रवार की सुबह कोहरे व सर्दी से बचाव कर जाता राहागीर । संवाद

शुक्रवार की सुबह कोहरे व सर्दी से बचाव कर जाता राहागीर । संवाद

शुक्रवार की सुबह कोहरे व सर्दी से बचाव कर जाता राहागीर । संवाद

शुक्रवार की सुबह कोहरे व सर्दी से बचाव कर जाता राहागीर । संवाद

शुक्रवार की सुबह कोहरे व सर्दी से बचाव कर जाता राहागीर । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed