फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The license of the president of the Katib Sangh has not been renewed for four years

Pilibhit News: कातिब संघ के अध्यक्ष का ही लाइसेंस चार साल से रिन्यू नहीं

Fri, 13 Sep 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The license of the president of the Katib Sangh has not been renewed for four years
कलक्ट्रेट में कातिबों के लाइसेंस नवीनीकरण संबधी दस्तावेंजों की जांच करती एडीएम ऋतु पूनिया।संवाद
पीलीभीत। रजिस्ट्री कार्यालय में एक के बाद एक नया मामला सामने आ रहा है। जांच में पता चला है कि कातिब संघ के वर्तमान अध्यक्ष के लाइसेंस का ही नवीनीकरण नहीं हुआ है। आखिरी बार वर्ष 2020 में लाइसेंस का नवीनीकरण (रिन्यू) हुआ था। तत्कालीन डीएम ने भी इस संबंध में नोटिस सब रजिस्ट्रार को जारी किया था, लेकिन सब रजिस्ट्रार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


जिले के निबंधक और उपनिबंधक कार्यालयों की वर्तमान में गहनता से जांच चल रही है। जांच एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऋतु पूनिया की ओर से की जा रही है। जांच में एक-एक कातिब की कच्चा चिट्ठा निकाला जा रहा है। दस्तावेजों की जांच करने के दौरान एडीएम ने पाया कि कातिब संघ के अध्यक्ष के लेखन लाइसेंस का नवीनीकरण वर्ष 2021 के बाद से नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में तत्कालीन डीएम की ओर से सब रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर लाइसेंस के नवीनीकरण न होने का कारण पूछा गया था, लेकिन इसके बाद उनका तबादला हो गया तो मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीनों तहसीलों- बीसलपुर, पूरनपुर और सदर में कार्यरत कातिबों के लाइसेंस नवीनीकरण संबंधी जानकारी मांगी गई। इसमें लाइसेंस नवीनीकरण न होने पर भी कार्य कर रहे कातिबों के नाम की सूची भेजी गई थी। नामों को खंगाला गया तो पता चला कि कातिब संघ के अध्यक्ष के ही लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इसके बाद एडीएम ने गत नोटिस का जवाब न देने पर उनका स्पष्टीकरण मांगा है।


जिले में एक साल में 30 हजार से अधिक होती हैं रजिस्ट्रियां
जिले के तीनों तहसील क्षेत्रों में साल भर में लगभग 27,375 रजिस्ट्रियां होती हैं। सभी रजिस्ट्रियां टाइपिंग की हुई होती हैं। यह सभी रजिस्ट्रियां बिना टंकण लाइसेंस के ही हो रहीं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एक तहसील क्षेत्र में रोजाना करीब 25 से 30 रजिस्ट्रियां होती हैं।




कातिब संघ के अध्यक्ष राकेश जौहरी के लाइसेंस का ही नवीनीकरण नहीं हुआ है। इस संबंध में तत्कालीन जिलाधिकारी ने नोटिस भी भेजा था। अब इस पर रजिस्ट्रार का जवाब मांगा गया है। कार्यवाही अभी जारी है। -ऋतु पूनिया, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed