फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The leakage of the pipeline did not go away even after repair

Pilibhit News: मरम्मत के बाद भी दूर नहीं हुई पाइपलाइन की लीकेज

Sun, 18 May 2025 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The leakage of the pipeline did not go away even after repair
ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में सूखी पड़ी पेयजल आपूर्ति की टोंटी संवाद
गजरौला। मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई के ग्रामीणों को पाइपलाइन में लीकेज के चलते पांच सालों से शुद्ध पेयजल नहीं मिला। जल निगम ने निर्माण के बाद मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिए, बावजूद इसके समस्या जस की तस है। वहीं ग्राम पंचायत मुडेला कला में जल जीवन मिशन का काम अधूरा होने से ग्रामीणों को पांच माह से पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में वर्ष 2002 में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। पाइपलाइन बिछाकर स्वच्छ पेयजल घरों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। जैसे-तैसे जलापूर्ति शुरू की गई, जो कुछ समय में ही बंद हो गई। पाइप लाइन में करीब 13 स्थानों पर लीकेज होने की वजह से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ऑपरेटर धर्मपाल ने बताया कि बेबी सिंह कॉलोनी मोड़ और पेट्रोल पंप के सामने एक लीकेज है। इसके अलावा कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा व बाजार मार्ग पर भी कई जगह लीकेज की समस्या है। बताया कि वर्ष 2022 में इसकी मरम्मत की गई थी। बावजूद इसके पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। जैसे ही जलापूर्ति शुरू की जाती है, उसी समय लीकेज से जलभराव की शिकायतें आने लगती हैं। पिछले पांच माह से पानी की आपूर्ति ही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----जलापूर्ति शुरू होते ही गलियों में हो जाता है जलभराव----

कई बार शिकायत की जा चुकी है, अब तक लीकेज की समस्या दूर नहीं हुई है। लीकेज की वजह से पानी की आपूर्ति शुरू कराते ही गलियोंं में जलभराव और कीचड़ की समस्या होने लगती है। - पिचहत्तर सिंह, प्रधान गजरौला कला सहराई

पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत के नाम पर वर्ष 2022 में लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मगर, पेयजल आपूर्ति अब तक सुचारू नहीं हो पाई है। - मनोज कुमार राय, पूर्व प्रधान गजरौला, कला सहराई

टैंक बना, अधूरी पाइपलाइन में अटकी पेयजल आपूर्ति
मरौरी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुडेला कलां में 15 मई 2023 में जल जीवन मिशन के तहत कार्य शुरू किया गया था, जो जनवरी 2024 तक पूरा किया जाना था। मई 2025 में भी काम अधूरा है। ओवरहेड टैंक तो बन गया है, लेकिन पानी भरने के बाद सीलन आने की समस्या बताई जा रही है। गांव में पाइपलाइन बिछाने का काम भी अधूरा है। ग्रामीण पेयजल के लिए परेशानी झेल रहे हैं।

दो वर्ष बीतने के बाद भी ओवरहेड टैंक और अन्य कार्य अधूरे हैं। गांव में पाइपलाइन डालने का काम बकाया है। अभी इसमें काफी लंबा समय लगेगा। ठेकेदार की ओर से कराए जा रहे कार्य की गति काफी सुस्त है। - राधेश्याम, प्रधान के पति ग्राम पंचायत मुडेला कलां

ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में सूखी पड़ी पेयजल आपूर्ति की टोंटी संवाद

ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में सूखी पड़ी पेयजल आपूर्ति की टोंटी संवाद

ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में सूखी पड़ी पेयजल आपूर्ति की टोंटी संवाद

ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में सूखी पड़ी पेयजल आपूर्ति की टोंटी संवाद

ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में सूखी पड़ी पेयजल आपूर्ति की टोंटी संवाद

ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में सूखी पड़ी पेयजल आपूर्ति की टोंटी संवाद

ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में सूखी पड़ी पेयजल आपूर्ति की टोंटी संवाद

ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में सूखी पड़ी पेयजल आपूर्ति की टोंटी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed