फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The last day of Navratri devotees descended on the streets

नवरात्र के अंतिम दिन सड़कों पर उमड़े भक्त

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
व्रतधारियों ने हवन पूजन कर कराया कन्या भोज
- देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक लगी रही कतार

चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जिले भर के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देवी भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की आराधना की। वहीं व्रतधारियों ने हवन पूजन के साथ कन्याओं को भोज कराया और व्रत का परायण किया। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की कतार देखी गईं। 
नवरात्र पर शुक्रवार को देवी भक्तों में गजब का उत्साह देखा गया। सुबह से देवी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह के सात बजते-बजते देवी भक्तों की कतार लग गईं। इस प्राचीन शक्तिपीठ पर शहर के अलावा दूर दराज से भी देवी भक्त मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। पर्व के अंतिम दिन कई गांवों के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य वाहनों से मां यशवंतरी देवी मंदिर में पहुंचे। देवी भक्तों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। यहां व्रतधारियों ने हवन पूजन करने के साथ कन्याओं को भोज कराया। मंदिर परिसर के आसपास खाली पड़े मैदानों और बागों में वाहनों की हुज्जूम लगा रहा। वहीं देवी भक्तों की भीड़ के चलते टनकपुर हाइवे पर दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई थी, लेकिव वह नाकाफी थी। इसके अलावा निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्थित मां दुर्गा मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी देवी भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। यशवंतरी देवी मंदिर में स्काउट गाइड व अंजनेय फाउंडेशन द्वारा प्याऊ लगाया गया, जिसमें सतेंद्र शर्मा, अभिषेक पांडेय, प्रभा यादव, यशपाल, वीरपाल मौर्य, राजीव जौहरी, आशीष जैसवार, लोकेश दुलवानी का सहयोग रहा। उधर, जिला अस्पताल गेट पर भी प्याऊ लगाया गया। यहां त्रिलोकीनाथ, रामविलास, रूपेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर समेत आसपास क्षेत्र के देवी मंदिरों में नवरात्र पर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। नगर के देवीस्थान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। वहीं व्रतधारियों ने घरों में हवन पूजन कर कन्याओं को भोज कराया। देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने घरों व मंदिरों में सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। पर्व का अंतिम दिन होने के चलते घरों व मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने कन्या भोज भी कराया। शाम को मंदिरों में देवी गीत गाए गए। मोहल्ला बख्ताबर लाल स्थित साईं शिरडी रक्षाधाम, चीनी मिल मंदिर, मोहल्ला बख्तारवर लाल के हरिहर धाम मंदिर व मोहल्ला संतनगर के काली मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। यहां कमला देवी, सुभाष चंद्र, मोहित, अवधेश, राहुल, प्रीति, बृजेश, सविता, अनामिका और मुन्नी देवी आदि लोगों का सहयोग रहा।
चुर्रासकतपुर। कस्बे के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। घरों में श्रद्धालुओं ने हवन और कन्या भोज कराया। 
दियोरिया। गांव दियोहना स्थित भगवती देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं ने हवन कर कन्या और ब्रह्मभोज कराया। यहां मनोज गुप्ता, विनोद मिश्रा, श्रीनिवास मिश्रा, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, कौशल कुमार, हिमांशु कुमार, रामकुमार सहित कई लोग थे।



न्यूरिया बंगाली कालोनी में हुई चंडक पूजा
न्यूरिया। बंगाली कॉलोनी स्थित मुक्तिधाम मंदिर में शुक्रवार को मुक्तिधाम पूजा कमेटी के तत्वावधान में विधि विधान से मां भगवती की चंडक पूजा हुई। विभिन्न झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। पूजा में आसपास क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। कमेटी के अध्यक्ष हीरा सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल तक यहां मेला लगा रहेगा। इसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न बंगला नाटकों का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर बबलू, रविंद्र राय, सुशांत मंडल, विक्की रस्तोगी, बाबूराम, रंजीत अधिकारी, कृष्णपद मंडल, बाबूराम दास, विश्वनाथ सरकार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed