{"_id":"69adbc2d5ef970323705f4ab","slug":"the-kaikeyi-bharat-dialogue-episode-is-being-staged-in-the-ongoing-democrat-fair-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155036-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेले में चल रही रामलीला में कैकेयी-भरत संवाद प्रसंग का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेले में चल रही रामलीला में कैकेयी-भरत संवाद प्रसंग का मंचन
Sun, 08 Mar 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमरिया। ग्राम परेवा वैश्य स्थित महादेव बड़ा मंदिर परिसर में चल रहे आठ दिवसीय होली मेले में रामलीला मंचन हो रहा है।
मेले के तीसरे दिन रामलीला में कैकेयी-भरत संवाद प्रसंग का मंचन किया गया।
मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों को भावुक कर दिया। कैकेयी ने जब राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगते हुए भरत के लिए राजगद्दी और भगवान राम को वनवास देने की बात कही तो पूरा पंडाल गंभीर हो गया। इसके बाद राम-सीता और लक्ष्मण के वनवास जाने के दृश्य का मंचन अत्यंत मार्मिक रहा।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि होली मेले के अवसर पर हर वर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता है। मेले में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस मौके पर डॉ. बीके श्रीवास्तव, अजय मौर्य, पप्पू पाली, सुरेंद्र कुमार गंगवार, पीतमराम भारती, जयवीर राठौर, विक्रम गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश सैनी आदि मौजूद रहे।