फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The headmaster and the head together changed the picture of the school

प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान ने मिलकर बदल दी स्कूल की तस्वीर

Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The headmaster and the head together changed the picture of the school
अब ऐसा दिखता है चांट फिरोजपुर का कंपोजिट स्कूल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। चांट फिरोजपुर का कंपोजिट विद्यालय है पहले ऐसा नहीं था, जैसा अब है। यहां की प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान ने मिलकर ठाना तो विद्यालय की तस्वीर बदल डाली है। स्कूल परिसर को किसी पब्लिक स्कूल की तरह ऐसा सजाया और संवारा है कि विद्यालय मिशन कायाकल्प में स्वच्छता का राज्य स्तरीय पुरस्कार जीत गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानाध्यापक नीराजना शर्मा और ग्राम प्रधान मुंशीलाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

पूरनपुर विकास खंड के चांट फिरोजपुर कंपोजिट विद्यालय में पहली से आठवीं तक के 564 विद्यार्थी हैं। कक्षाओं की दीवारों पर पेंटिंग्स देखकर बच्चे गणित के सवाल हल करने के तरीके सीखते हैं। प्रदेश के जनपदों के बारे में जान जाते हैं। यह सब काम 2019 से लेकर 2021 के बीच मिशन कायाकल्प के तहत हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरा परिसर बच्चों को पढ़ने-लिखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। प्रोजेक्टर और इन्वर्टर भी लगाया गया है।
विज्ञापन

मेहनत अकेली मेरी नहीं, बल्कि पूरी टीम की है। स्कूल में दो अनुदेशक, एक शिक्षामित्र और पांच शिक्षक हैं। ग्राम प्रधान, ब्लॉक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी सहयोग दिया। हमें आगे विद्यालय के विकास के लिए बहुत करना है। आने वाले दिनों मे कंप्यूटर क्लास, साइंस लैब शुरू करेंगे। इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष से सहयोग का आश्वासन मिला है। -नीराजना शर्मा, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
विज्ञापन

चांट फिरोजपुर की स्वच्छता का वीडियो सभी स्कूलों के साथ साझा किया जा रहा है, ताकि सभी प्रधान और प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालय को सजा और संवार सकें। इससे शैक्षिक वातावरण और बेहतर बनेगा। - पुलकित खरे, जिलाधिकारी
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की रेटिंग में फाइव स्टार
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की रेटिंग में 94 प्रतिशत अंक पाकर चांट फिरोजपुर के कंपोजिट विद्यालय फाइव स्टार की श्रेणी में आया। प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने ऑपरेशन कायाकल्य के अंतर्गत हुए कार्य का मूल्यांकन कराने के बाद स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 का प्रमाण पत्र जारी किया। यही प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली अगस्त को प्रधानाध्यापिका नीराजना शर्मा और ग्राम प्रधान मुंशीलाल को अपने हाथ से प्रदान किया है।
पढ़े चलो और बढ़े चलो
कक्षाओं की दीवारें हों या फिर परिसर की दीवारें, सभी पर पढ़े चलो और बढ़े चलो के संदेश हैं। साथ ही दीवारों पर ऐसी पेटिंग्स कराई गईं हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के नाम, प्रमुख तीर्थ स्थल, नदियों और राज्य के उद्योगों की जानकारी है। तमाम बच्चे दीवारों की पेंटिंग्स से अपना ज्ञान काफी बढ़ा चुके हैं।

लाइब्रेरी करती है आकर्षित
आमतौर पर आठवीं तक के स्कूलों में लाइब्रेरी नहीं होती। किताबें होती भी हैं तो किसी अलमारी में रखी रहती हैं लेकिन कंपोजिट विद्यालय में शानदार लाइब्रेरी है, जहां पर बच्चे हर रोज पढ़ते हैं। नीराजना शर्मा का कहना है कि सभी शिक्षक अब बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार देखकर उत्साहित हैं। आगे भी प्रयास जारी रखने के लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed