{"_id":"59f618fe4f1c1bd9798b8fa0","slug":"the-goal-of-bringing-prosperity-to-every-household-maneka","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर में खुशहाली लाना मकसद : मेनका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर में खुशहाली लाना मकसद : मेनका
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)।
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
menka
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि पीलीभीत से खास लगाव है। सिर्फ यहां से चुनाव लड़ना मेरा मकसद नहीं है। जिले के घर में खुशहाली लाना चाहती हूं। इसके लिए हमेशा प्रयास भी करती रहती हूं। बड़ी रेल लाइन से लेकर जिले में कराए गए तमाम विकास कार्य इसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मझोला की बंद चीनी मिल को चालू कराने से लेकर टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे गांवों के लोगों की वन्यजीवों से रक्षा हो सके इसके भी प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रविवार को जिले के कई गांवों में हुई सभाओं में उक्त बातें कही।
तीन दिन के जनपद दौरे के प्रथम दिन मेनका गांधी ने बरखेड़ा ब्लॉक के एक दर्जन ग्रामों भोपतपुर , बर्रामऊ, परेवा अनूप, जगदीशपुर, पैनिया रामकिशन, रंबोझा, दियोराजपुर, पैनिया हिम्मत, पिपरिया दियोह्ना, कुसमा आदि गांवों में सभाएं की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास को और अधिक गति देने के लिए ही वह शनिवार को मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से मिली थी। उन्होंने मझोला चीनी मिल फिर शुरू कराने तथा बाघ से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और विभिन्न विकास कार्यों पर बात की है।
उन्होंने कहा कि जिले के हर घर में खुशहाली देखना चाहती हूं, इसीलिए दिन रात सेवा में लगी रहती हूं। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में बड़ी रेल लाइन, ओवरब्रिज, बरखेड़ा में बड़ा बारात घर, पूरनपुर में बस अड्डा, सभी तहसीलों को जाने के लिए हाईवे, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, बिल्संडा में 11 करोड़ की लागत से मंडी समिति, मझोला में रेलवे स्टेशन, गांव-गांव सड़कें, आवास और शौचालय, शमशान शेड का निर्माण, विद्युतीकरण के साथ तमाम बीमारों का इलाज, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों की शादी कराने से लेकर जो भी जनता की मांग होती है उसे वह पूरा करने का प्रयास करती हूं। एक लाख बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम भी कर रही हूं, ताकि वे और उनका परिवार आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत बन सकें।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा, हरद्वारीलाल गंगवार, सांसद पीआरओ कमलकांत, जिपं सदस्य देवेंद्र सिंह टोनी, पीआरओ एमआर
मलिक आदि मौजूद रहे।
--