फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The girl reached the police station and said that neither kidnapping nor rape took place.

Pilibhit News: युवती ने कोतवाली पहुंचकर कहा कि न हुआ अपहरण, न दुष्कर्म

Wed, 15 May 2024 04:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
The girl reached the police station and said that neither kidnapping nor rape took place.
बीसलपुर। कथित रूप से अपहृत युवती ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि न ही उसका अपहरण हुआ और न ही उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। युवती ने मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

नगर के एक व्यक्ति ने करीब दो माह पूर्व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके परिवार की युवती को मोहल्ले का ही एक युवक अपहृत कर ले गया और उसने दुष्कर्म भी किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी के घर चक्कर लगाने लगी और युवती को बरामद करने के लिए दबिश डालने लगी।
विज्ञापन

युवती ने मंगलवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को बताया कि न ही उसका अपहरण हुआ और न ही उसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। वह पूरी तरह से बालिग है। वह अपना बुरा भला भलीभांति सोच सकती है। वह घूमने गई थी। पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर ने जब मेडिकल परीक्षण शुरू करने का प्रयास किया तो युवती ने लिखित रूप से मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया। उसके बाद कोतवाली से आई महिला पुलिस युवती को कोतवाली वापस ले गई। इस बात की पुष्टि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed