फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl reached home to marry a married lover and uproar in pilibhit

पत्नी-प्रेमिका में चिकचिक: प्रेमी के घर निकाह करने की जिद पर अड़ी लड़की, बीवी बोली- ऐसा हुआ तो मैं मर जाऊंगी

Fri, 30 Sep 2022 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2022 12:29 AM IST
सार

युवक की पत्नी ने निकाह होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। युवक के निकाह से इन्कार करने पर युवती ने युवक के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की तहरीर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। बुधवार देर शाम युवती प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर उसके घर जा धमकी।

विज्ञापन
girl reached home to marry a married lover and uproar in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में शादीशुदा प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ी युवती रात को उसके घर जा धमकी। करीब एक घंटे तक युवक के घर के बाहर हंगामा चलता रहा। युवक की पत्नी ने निकाह होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। युवक के निकाह से इनकार करने पर युवती ने युवक के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की तहरीर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

घटना पूरनपुर देहात के एक मोहल्ले की है। युवती को शादीशुदा युवक से पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार देर शाम युवती प्रेमी के साथ निकाह करने की जिद पर उसके घर जा धमकी। इस पर युवक की पत्नी युवती से भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। युवती अपने प्रेमी के घर से न जाने और निकाह करने की जिद पर अड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पत्नी ने युवती से निकाह होने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। इसके कुछ देर बाद युवती भी अपने घर चली गई। युवती ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर युवक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed